रांची,झारखंड।
झारखंड में 20 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. सभी नए कोरोनावायरस संक्रमित राजधानी रांची के अलग-अलग क्षेत्रों से है जिसमें रांची का हॉटस्पॉट हिंद पीढ़ी से हिंद पीढ़ी थाना के एएसआई समेत कुल 8 केस सामने आया है. रांची के अन्य क्षेत्रों में भी कोरोना वायरस का फैलाव हुआ है जिसमें कडरू से 1, डोरंडा 1, कांके 1, रिम्स आइसोलेशन वार्ड से 1, रेलवे स्टेशन रोड 1, लेक रोड 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 शामिल हैं.
रांची में मंगलवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। रिम्स ने कोरोना संदिग्धों की सैंपल जांच में इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही झारखंड में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 104 पर पहुंच गया है। इससे पहले बीते दिन रांची में एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी। राजधानी में 4 नर्स, 1 दारोगा, 1 गार्ड, 2 ड्राइवर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
अब तक झारखंड के 10 जिलों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है. 20 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के बाद राजधानी रांची में 75 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. जिसमें 2 की मौत और 6 स्वस्थ हो चुके हैं, बोकारो 10 पॉजिटिव 1 की मौत और 4 स्वस्थ हो चुके हैं, हजारीबाग 3 पॉजिटिव 2 स्वस्थ हुए, धनबाद 2 पॉजिटिव और दोनों स्वस्थ हो चुके हैं. गिरिडीह 2 पॉजिटिव, सिमडेगा 2 पॉजिटिव 1 स्वस्थ हो चुके हैं, देवघर 2 पॉजिटिव, गढ़वा 3 पॉजिटिव, पलामू 3 पॉजिटिव, जामताड़ा 1 शामिल है.
झारखंड में तीन मौत के बाद 15 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. अब तक राज्य भर से कुल 9922 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं. जिसमें 8757 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 8654 नेगेटिव पाए गए हैं. झारखंड में चार जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स, एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है.
ब्यूरो रिपोर्ट